post authorMedia Jagat 23 Feb, 2020 (1453)

हरियाणा स्टाफ सैलेक्शन कमीशन ने निकाली पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स के 3864 पदों पर भर्तियां

post

चण्डीगढ़ : हरियाणा स्टाफ सैलेक्शन कमीशन ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स के 3864 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। हरियाणा स्टाफ सैलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबपोर्टल पर जारी नोटीफिकेशन के अनुसार इन पदों भर्ती के लिए आखिरी तारीख 2 मार्च 2020 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है। इन पदों को भरने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए, इसके लिए संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट, बी.एड. परीक्षा उत्तीर्ण और एच.टी.ई.टी./ एच.एस.ई.टी. परीक्षा को पास करने वाले ही पात्र होंगे। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उनके सामाजिक-आर्थिक अनुभव के आधार पर किया जाएगा। विषय वर्णित पदों पर भर्ती के लिए पी.जी.टी. भर्ती के लिए 90 अंकों की लिखित परीक्षा ली जाएगी. इसमें 75 फीसदी सवाल जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, मैथ्य, साइंस, कंप्यूटर, इंग्लिश, हिन्दी और अन्य विषय से संबंधित होंगे। वहीं 25 फीसदी सवाल इतिहास, करंट अफेयर्स, लिटरेचर, जियोग्रॉफी से पूछे जाएंगे बाकि 10 फीसदी अंक सामाजिक-आर्थिक आधार दिए जाएंगे। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। 


For More detail-

HSSC - PGT Recruitment 2020



Warning: Undefined variable $newsData in /home2/mediagig/public_html/job-detail-page.php on line 75

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home2/mediagig/public_html/job-detail-page.php on line 75

You might also like!