Political News post authorMedia Jagat 1 Oct, 2019 (4161)

प्रदेश मे चाणक्य सिद्ध होंगे दुष्यंत चौटाला: मंजू बाजीगर

post

रतिया : जजपा महिला प्रकोष्ठ की सहसचिव व हल्का रतिया से टिकट की प्रबल दावेदार मंजू बाजीगर ने कहा कि आगामी दिनों हरियाणा की राजनीति में दुष्यंत चौटाला चाणक्य सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की हर पार्टी औऱ जनता की नजर दुष्यंत पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी  भविष्य की नीतियों को आज हर वर्ग  सहारा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दुष्यन्त चौटाला की अच्छी छवि का परिणाम है, की जो दूसरों के बहकावे में आकर पार्टी छोड़ गए थे, वो वापिस आ रहे है। साथ ही यह भी कहा कि आज उनकी जनहितकारी नीतियों के कारण ही लोग उन्हें भारी वोटों से जिताने का मन बना चुके है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जजपा पूरे प्रदेश में बहुमत से सरकार बनाएगी तथा जनविरोधी सरकार का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

मंजू बाज़ीगर ने कहा कि उन्होंने पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए दिन रात एक रखा है तथा लोगो में जजपा के प्रति भारी जोश है। उन्होंने कहा कि पार्टी अगर उन्हें मौका देती है तो वे चुनाव जीत कर हल्के की जनता की सेवा करेंगी।

Manju Bajigar News, JJP News, Fatehabad News, Haryana News, Latest Hindi News

You might also like!