September 22, 2025 स्वामी आत्मानंद महाराज की जयंती में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे - सुनील इन्दौरा

रतिया :   स्वामी आत्मानंद महाराज की 140 वीं जयंती रोहतक में प्रदेश स्तर पर मनाई जाएगी जिसमें मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे।यह बात नवनियुक्त एमिनेंट पर्सन सीएम विंडो व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य ओर पूर्व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा के सदस्य ओर धानक समाज उत्थान सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील इन्दौरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि रोहतक में स्थित स्वामी आत्मानंद आश्रम में हर वर्ष स्वामी आत्मानंद महाराज की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है लेकिन इस बार इस जयंती का आयोजन प्रदेश स्तर पर किया गया है। जयंती 1 अक्टूबर को रोहतक में मनाई जाएगी ओर इसके मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  होंगे ओर अध्यक्षता पूर्व आईएएस अधिकारी एस सी चौधरी करेंगे। सुनील इन्दौरा ने कहा कि स्वामी आत्मानंद आश्रम रोहतक धानक समाज सहित अनुसूचित जाति के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है। क्योंकि जब प्रदेश में शिक्षण संस्थानों का अभाव था उस वक्त पूरे हरियाणा से लोग रोहतक में अपने बच्चों को शिक्षा दिलवाने भेजते थे और वहां पर सैकड़ों की संख्या में बच्चे निःशुल्क रह कर पढ़ाई पूरी करते थे और वहां से समाज के हजारों बच्चों ने शिक्षा ग्रहण कर बड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल की है जो हमारे समाज के पूज्यनीय स्वामी आत्मानंद महाराज की बदौलत हो पाया है। इस जयंती की कमान हरियाणा के सुचना आयुक्त अमरजीत सिंह सोलंकी ने सम्भाल रखी है और इस बार इस जयंती को प्रदेश स्तर पर मनाकर समाज में एक नई ऊर्जा उत्पन्न करना है। सुनील इन्दौरा ने कहा कि ऐसी जयंतियां समाज को एकजुट करने समाज में शिक्षा की अलख जगाने और समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए बहुत जरूरी है।

About Us - Media Jagat Welcome to About Us Pइन्टरनेट, ऐसा साधन, जिसने संसार को इतना छोटा कर दिया कि वह एक जेब में समां जाए और इतना व्यापक भी कि दिमाग के द्वार परत-दर-परत खुल जाए। इन्टरनेट जगत में इसी व्यापकता को संजोए नवीनतम रूप में प्रस्तुत है मीडियाजगत...

Tags

Quick Links

© All Rights Reserved | Developed by Alorina Infotech