September 23, 2025
खुश्क हवाएं चलने से सताएगी गर्मी, 28 के बाद राहत
चंडीगढ़: मौसम विभाग के अध्यक्ष डा. मदन लाल खिचड़ का कहना है कि प्रदेश के लोगों को 28 सितम्बर तक अभी गर्मी को सहन करना होगा, लोगों को गर्मी अभी और सताएगी। मौसम विभाग का कहना है कि रात के समय मौसम परिवर्तनशीन रहने की संभावना है जबकि दिन में गर्मी व खुश्क हवाएं चलने का अनुमान बताया है। 28 सितम्बर के बाद हो सकता है कि मौसम का तापमान गिर जाए और गर्मी का प्रकोप कम हो जाए। ऐसी संभावनाएं हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 23-25 डिग्री सैल्सियस रह सकता है।
श्री खिचड़ का कहना है कि मानसून की विदाई अब जल्द होने वाली है तथा बारिश को लेकर अभी तक कोई अलर्ट नहीं है। दो-तीन के अंदर-अंदर मानसून विदा हो जाएगा। आगामी दिनों उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम में नमी घटेगी तथा हवाओं की गति 15-30 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में दिल्ली -एनसीआर का मौसम साफ रहने की संभावनाएं हैं। पलवल जिले का तापमान 37 डिग्री पहुंच गया है जबकि चरखीदादरी, सिरसा में तापमान लगभग 36 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा गुरूग्राम का तापमान न्यूनतम 22 डिग्री तथा पानीपत का तापमान 32.6 दर्ज किया गया जबकि हिसार का तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।