August 16, 2026 हरियाणा भाजपा संगठन में बड़ी सर्जरी की तैयारी, 6 से ज्यादा जिलाध्यक्षों की हो सकती है छुट्टी

चंडीगढ़ (Media Jagat): हरियाणा भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक बदलाव के बाद अब जिला स्तर पर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पार्टी हाईकमान की रिपोर्ट और आंतरिक कलह की शिकायतों के आधार पर कम से कम आधा दर्जन जिलाध्यक्षों को पद से हटाने की तैयारी की जा रही है।

हाल ही में पार्टी द्वारा 27 जिला प्रभारियों की नियुक्ति के बाद इस फेरबदल की संभावनाओं को और बल मिला है।

इन वजहों से राडार पर आए जिलाध्यक्ष सूत्रों के अनुसार, जिन जिलों के अध्यक्षों पर गाज गिर सकती है, उनके खिलाफ मुख्य रूप से ये कारण सामने आए हैं:

  • कार्यकर्ताओं से संवाद की कमी और फील्ड में निष्क्रियता।

  • स्थानीय स्तर पर गुटबाजी को रोकने में नाकामी।

  • कुछ जिलों में संगठन के भीतर की गुटबाजी खुलकर सड़कों और सोशल मीडिया पर आना।

  • एक जिलाध्यक्ष पर हाल ही में पार्टी नेत्री के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद अनुशासनहीनता का गंभीर आरोप।

हिसार, रोहतक और फतेहाबाद समेत इन जिलों पर नजर पार्टी सूत्रों के मुताबिक हिसार, रोहतक, गोहाना, भिवानी, फतेहाबाद और जींद जिलों से लगातार अनुशासनहीनता और अंतर्कलह की शिकायतें शीर्ष नेतृत्व तक पहुंची हैं। ऐसे में आगामी रणनीति को देखते हुए पार्टी इन जिलों में नए और सक्रिय चेहरों को कमान सौंप सकती है।

प्रदेशाध्यक्ष का बयान संगठन में बदलाव की चर्चाओं पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने स्पष्ट किया कि किसी विशेष नाम को लेकर अलग से चर्चा नहीं चल रही है, लेकिन संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए आंतरिक प्रक्रियाएं और समीक्षाएं लगातार चलती रहती हैं।

About Us - Media Jagat Welcome to About Us इन्टरनेट, ऐसा साधन, जिसने संसार को इतना छोटा कर दिया कि वह एक जेब में समां जाए और इतना व्यापक भी कि दिमाग के द्वार परत-दर-परत खुल जाए। इन्टरनेट जगत में इसी व्यापकता को संजोए नवीनतम रूप में प्रस्तुत है मीडियाजगत...

Tags

Quick Links

© All Rights Reserved | Developed by Alorina Infotech