August 23, 2026 फतेहाबाद: पूर्ण सोसायटी ने अस्पताल में बांटे फल और पौधे, नशा मुक्ति केंद्र के युवाओं ने दिखाई नई उम्मीद

फतेहाबाद (Media Jagat): जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली पूर्ण सोसायटी (रजि.) की टीम ने फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल की। सोसायटी की ओर से अस्पताल के विभिन्न वार्डों में मरीजों को फल और नवजात शिशुओं के परिजनों को पौधे वितरित किए गए।

इस मानवीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा की पहली बालिका सरपंच (बरसीन) अस्तुति रानी और उनकी माता जी उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुक्कड़, डॉ. ओम प्रकाश यादव एवं डॉ. सुरेश कुमार तंवर ने शिरकत की।

नशा मुक्ति केंद्र के युवाओं ने दिखाई सकारात्मक ऊर्जा कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के प्रधान सन्नी बंसल और यूनिट प्रेजिडेंट पायल चक्रवर्ती ने की। अभियान का सबसे खास पहलू यह रहा कि नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन युवाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। पायल चक्रवर्ती ने युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया।

फल वितरण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प अतिथियों और सोसायटी सदस्यों ने इमरजेंसी वार्ड व जच्चा-बच्चा वार्ड में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए फल बांटे। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवजात शिशुओं के परिवारों को पौधे भेंट किए गए तथा अस्पताल परिसर के पार्कों में पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में एडमिन ललित चक्रवर्ती ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। इस सेवा कार्य में महासचिव व कोषाध्यक्ष राजकमल, प्रचार सचिव सुदर्शन नरुला, सचिव विकास नायक, हर्ष नागपाल, नवकल्याण संस्था के अध्यक्ष बंटी कम्बोज, पुनित ग्रोवर, राहुल कुमार, जोनी गहलोत, अमनदीप सेठी, कविता गहलोत, लवण्या, हरगुन, कीरत और आदित्य कुमार ने सक्रिय योगदान दिया।

About Us - Media Jagat Welcome to About Us इन्टरनेट, ऐसा साधन, जिसने संसार को इतना छोटा कर दिया कि वह एक जेब में समां जाए और इतना व्यापक भी कि दिमाग के द्वार परत-दर-परत खुल जाए। इन्टरनेट जगत में इसी व्यापकता को संजोए नवीनतम रूप में प्रस्तुत है मीडियाजगत...

Tags

Quick Links

© All Rights Reserved | Developed by Alorina Infotech