October 17, 2026
Fatehabad News: श्री रघुनाथ मंदिर सभा 20 अक्टूबर को करेगी 'हनुमान अंश' फिल्म का महा-प्रदर्शन, श्रद्धालुओं के लिए लगेगा विशेष लंगर
फतेहाबाद (Media Jagat Desk): धर्म नगरी फतेहाबाद के श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद सुखद और भक्तिमय खबर है। शहर की प्रतिष्ठित श्री रघुनाथ मंदिर सभा द्वारा आगामी 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को एक विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन के तहत बजरंगबली के भक्तों के लिए विशेष रूप से 'हनुमान अंश' फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। यह फिल्म संकटमोचन हनुमान जी के एक परम भक्त के प्रेरणादायक जीवन और उनकी अटूट भक्ति पर आधारित है।
श्री रघुनाथ धर्मशाला में होगा आयोजन: आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए श्री रघुनाथ मंदिर सभा के प्रधान टेक चंद मिढ़ा ने बताया कि इस विशेष फिल्म का प्रदर्शन शहर के बीचों-बीच स्थित 'श्री रघुनाथ धर्मशाला' में किया जाएगा। कार्यक्रम का समय शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि शहर के व्यापारी और नौकरीपेशा लोग भी अपने काम से फ्री होकर सपरिवार इस धार्मिक फिल्म का आनंद ले सकें।
फिल्म के बाद बरतेगा महा-लंगर: सभा के प्रधान टेक चंद मिढ़ा ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में फतेहाबाद शहर और आसपास के सभी रामभक्तों व श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। फिल्म 'हनुमान अंश' के सफल प्रदर्शन के पश्चात् मंदिर सभा की ओर से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर (भंडारे) का भी भव्य प्रबंध किया गया है।
Media Jagat के माध्यम से श्री रघुनाथ मंदिर सभा ने सभी शहरवासियों से विनम्र अपील की है कि वे मंगलवार के इस पावन दिन अधिक से अधिक संख्या में श्री रघुनाथ धर्मशाला पहुँचें। सपरिवार इस धार्मिक फिल्म का आनंद लें और महा-प्रसाद (लंगर) ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।